February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार की बहन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत सोंधिहावां-गोठवारा निवासी नरेंद्र सिंह (सेवानिवृत्ति कर्मचारी) के बड़े पुत्र व पत्रकार बृजेश सिंह की बहन का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी बहन ममता सिंह (45) पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रही थी,उनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही चल रहा था और उन्होंने अपनी अंतिम सांसे घर पर ही लिया।मृतका ममता सिंह के छोटे भाई मनवीर सिंह,बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी बहन का अंतिम संस्कार सोहावल के ढेमवां घाट पर वैदिक रीति रिवाज के अनुसार देर शाम को कर दिया गया। एक निजी पोर्टल के पत्रकार की बहन के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *