February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तीन दिवसीय कार्यक्रम पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

1 min read
Spread the love

अयोध्या

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यकाल देखभाल एवं शिक्षा पर आधारित


तीन दिवसीय कार्यक्रम पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ जनपद के अमानीगंज विकासखंड पर किया गया#्

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ बीते 27.12.2024 को किया गया जहां पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अमानीगंज ओम प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि यह त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 29.12.2024 तक चलेगा

जिसमें प्रतिदिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं पढ़ाई (ई.सी.सी.ई.), बच्चों और महिलाओं के पोषण और आंगनवाड़ी केंद्र संचालन के विषय में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज व मुख्य सेविका श्रीमती विनीता देवी,श्रीमती मधुरानी सिंह व श्रीमती वंदना ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रवि कुमार व श्रीमती मंजरी मिश्रा साथ -साथ विकास खण्ड अमानीगंज की सौ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वहीं कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि व सीडीपीओ ओमप्रकाश सिंह द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण भी पढ़ाई भी की आवश्यकता व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, बाल अधिकार,शिक्षा का अधिकार आदि विषयों की जानकारी भी दी गई।

जहां पर उन्होंने शिक्षा विभाग और आईसीडीएस विभाग के समन्वय से शाला पूर्व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रमुख कार्यों पर भी प्रकाश डालते हुए,मुख्य सेविका ई.सी.सी.ई. की आवश्यकता,आंगनबाड़ी केंद्र पर ईसीसीई गतिविधियों के संचालन एवं ई.सी.सी.ई. गतिविधियों भावगीत आदि पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का क्षमता वर्धन किया।

वहीं कार्यक्रम के अंत में बाल विकास योजना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई पुस्तिकाओं आधारशिला एवं नवचेतना के विषय में बताते हुए उनसे उनके समुचित उपयोग करने के विषय में भी जानकारी दी।
अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *