March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुश्तैनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर उप जिला अधिकारी हुए सख्त, अवैध निर्माण को कराया बंद

1 min read
Spread the love

पुश्तैनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर उप जिला अधिकारी हुए सख्त, अवैध निर्माण को कराया बंद

पीड़ित ने थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक किया शिकायत

अमानीगंज अयोध्या
थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टंडवा पोस्ट अमानीगंज निवासी पीड़ित राधेश्याम ने उपरोक्त गांव निवासी रामनाथ पुत्र छब्बे, राम तीरथ, भारत, राम बहादुर पुत्र सुरई, व टिररु पुत्र केसयी पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा ग्राम सभा की खाता संख्या-00985 श्रेणी 5-3-5 जो कि बंजर खाते में दर्ज है। जिस पर पीड़ित के गांव के उपरोक्त विपक्षी गण सरकार की बहु कीमती बंजर जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिसका पीड़ित द्वारा विरोध किया गया तो अमादा फौजदारी पर उतर आए और मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगे। पीड़ित ने बताया कि थाने से लेकर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी अयोध्या व उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में यूपी जिला अधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह से बात की गई तो शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल हल्का लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राहुल वर्मा ने उप जिला अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए निर्माण कार्य को चिन्हित कर तत्काल रुकवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *