तेज़ रफ़्तार बाइक सवार युवक ने घूम रहे ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर
1 min readसुल्तानपुर

तेज़ रफ़्तार बाइक सवार युवक ने घूम रहे ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर।
बाइक चालक युवक सहित चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल। दुर्घटना सुबह लगभग 8 बजे अखण्ड नगर से बेलवाई सड़क मार्ग पर सहतपुर पंचायत भवन के पास हुई। घायलों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के नगरी ग्राम निवासी अशोक कुमार के पुत्र आलोक कुमार व पुत्री आराधना के रूप में हुई। सूचना पर एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अखण्ड नगर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला मुख्यालय अम्बेडकर नगर के लिए रिफर कर दिया गया। स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लिया।
