श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पंडित जी ने कथा के माध्यम से बताया अत्याचार को मिटाने के लिए प्रभु ने लिया अवतार
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या।
अमानीगंज क्षेत्र के पूरे कटैया भादी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को मिल्कीपुर अयोध्या से पधारे कथा व्यास पंडित उत्तम तिवारी जी महाराज ने प्रहलाद चरित्र की सुनाते हुए बताया कि सच्चे मन से ध्रुव निश्चय कर लेने से ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए कहा कि जब जब भक्तों के ऊपर कष्ट पड़ता है तब तब प्रभु को रूप बदलकर अपने भक्तों की रक्षा करना पड़ता है। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान ने नरसिंह रूप धारण किया और हिरणाकश्यप का वध किया। वहीं श्री कृष्णा जन्मोत्सव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब तब प्रभु को अवतार लेकर धरा की रक्षा करना पड़ता हैं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।सोहर नंद आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की व बधाई गीत सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। अंत में व्यास पीठ की आरती उतारी गई प्रसाद वितरण किया गया
इस मौके पर राकेश तिवारी,संतकुमार दुबे, इंद्रप्रकाश सहित सैंकड़ों भक्त सम्मिलित हुए।

