February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऑस्ट्रेलिया पर्थ में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा भगवान श्री राम का मंदिर

1 min read
Spread the love

विश्व का सबसे बड़ा राम मंदिर ऑस्ट्रेलिया पर्थ में बनेगा-श्री राम सेना

विश्व का सबसे बड़ा प्रभु श्री राम का दरबार ऑस्ट्रेलिया पर्थ में 721 फीट ऊंचा एवं 150 एकड़ में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या के आर्किटेक्ट सी बी सोमपुरा की देखरेख में बनने जा रहा है राम मंदिर ऑस्ट्रेलिया पर्थ के कोषाध्यक्ष अमोल कटिहार पर्थ से आकर राम मंदिर का दर्शन किया एवं श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह से कृष्णा पैलेस में मिलकर स्मृति चिन्ह व ऑस्ट्रेलिया पर्थ विशाल राम मंदिर आने का प्रथम निमंत्रण पत्र दिया इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान एवं सौभाग्य की बात है कि वह भारत के प्रथम नागरिक बने जिन्हें यह स्मृति चिह्न दिया गया यह सनातन धर्म की जीत है कि आज विश्व के हर कोने में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर की स्थापना हो रही है दिनेश सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों कि मिट्टी एवं नदियों का जल के साथ-साथ सभी राज्यों की मिट्टी एवं नदियों का जल इकट्ठा करके मार्च में जब देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ऑस्ट्रेलिया पर्थ में भूमि पूजन में शामिल होंगे उस समय यह मिट्टी प्रभु श्री राम के गर्भशिला में रखी जाएगी एवं कुंड मे भारत कि सभी नदियों का जल माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में श्री राम सेना कुंड मे डालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *