March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत लाइन बनाते समय विद्युत पोल से गिरकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के बबेरू कस्बे मे खंभे पर चढ़कर विद्युत लाइन डालते समय मजदूर नीचे गिर गया जिससे मजदूर की मौत हो गई। गिरवा थाना क्षेत्र के बरसडा गांव निवासी राजा भैया पुत्र महाराज उम्र 45 वर्ष विद्युत पोल में नई लाइन डालने का काम करता था और बबेरू कस्बे के मंडी में लगे खंभो पर विद्युत लाइन डालने का काम कर रहा था। तभी क्लैंप का बोल्ट टूट जाने से राजा भैया विद्युत पोल से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जैसे ही साथी मजदूरों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *