February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फंदे से झूली नवविवाहिता इलाज के दौरान मौत, मृतका

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर में फंदे से झूली नवविवाहिता इलाज के दौरान मौत, मृतका के जेठ के अनुसार सांस की बीमारी से परेशान थी मृतका, डाक्टर के अनुसार फांसी लगाकर
अयोध्या मिल्कीपुर।

अयोध्या के मिल्कीपुर में 23 वर्षीय विवाहिता आरती पत्नी रमेश रावत निवासी कुरावन ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घर में मौजूद परिजन किसी तरीके से फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार, खंडासा थाना अंतर्गत कुरावन गांव निवासिनी आरती पत्नी रमेश कुमार रावत उम्र लगभग 23 वर्ष घर के अंदर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घर में मौजूद अन्य परिजनों ने किसी तरीके से फंदे पर लटकी आरती को उतारकर आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय ले जाने को कहा।

परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमीर अतीक ने बताया कि, हैंगिंग के चलते मौत हुई है। मृतका के जेठ मनोज कुमार ने कहा कि आरती को सांस की बीमारी थी। बीमारी के चलते मौत हुई है।

फिलहाल घटना के संबंध में जब कंदई कला चौकी प्रभारी ब्रह्म दत्त पांडे से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि, घर पर उनके कोई मौजूद नहीं है। घटना कैसे हुई है, इसकी जानकारी मुझको नहीं है। न ही किसी के द्वारा अभी तक कोई शिकायती पत्र भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *