February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वर्गीय शिक्षक व पूर्व प्रधान सर्वादीन की 16वीं पूर्ण तिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

1 min read
Spread the love

 मिल्कीपुर अयोध्या 
जनपद के हैरिग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिया लोहानी पूरे पासीन का पुरवा स्वर्गीय सर्वादीन की 16 वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, रामसुंदर सरोज जिला प्रतिनिधि के सुपुत्र अमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्गीय सर्वादीन की प्रतिमा पर माल्या अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय सर्वादीन के बड़े सुपुत्र अरविंद कुमार ने समाधि स्थल पर फुल व माला चढ़ा कर आशीर्वाद लिया रायबरेली से आए राम रथ पांडेय की टीम के द्वारा आल्हा गाया गया जो बड़ा ही मनमोहक रहा।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव ने स्वर्गीय शिक्षक के गुणों के बारे में वर्णन किया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा की स्वर्गीय सर्वादीन कहां करते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पियेगा वह उतना ही दहाड़ेगा।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धांजलि सभा में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया था आए हुए सभी महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगा राम संगीत गायक द्वारा किया गया, श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय शिक्षक की धर्मपत्नी लखपति, श्रीश कुमार , विकास अग्रहरि,रणधीर यादव एडवोकेट, कन्हैया लाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय रावत, हरीराम कोरी, दरोगा यादव कोटेदार, जमुना प्रसाद, कुशचंद लाल श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि हरि मौर्य , ओमप्रकाश यादव आदि हजारों संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *