February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

4 साल के बच्चे की टॉफी खाने के बाद गले में फंसने से हुई मौत, परिजनों का रो – रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

टॉफी गले में चिपकने से बच्चे की मौत:

3 घंटे तक तड़पता रहा फिर दम तोड़ा, पिता बोले-अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा

कानपुर

जिले में 4 साल के बच्चे की टॉफी खाने के बाद गले में फंसने से मौत हो गई।। टॉफी फंसने के बाद परिवार एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ता रहा लेकिन 3 घंटे तक तड़पने के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने टॉफी कंपनी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बर्रा जरौली फेस-1 में रहने वाले राहुल कश्यप ने बताया- मेरे 4 साल का बेटे अन्वित ने रविवार शाम को मोहल्ले की एक दुकान से फ्रूटोला नाम की किंडरज्वॉय की तरह बाजार में बिकने वाली टॉफी खरीदी थी। इसे खाने के बाद बच्चे के गले में फंस गई और फिर बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
बच्चे की हालत बिगड़ते ही मां सोनालिका ने पानी पिलाया तो गले के अंदर तो चली गई, लेकिन फंस गई। इससे सांस लेने में और तकलीफ होने लगी। इसके बाद माता-पिता बच्चे को पास के एक निजी अस्पताल और वहां से दूसरे अस्पताल ले गए। करीब 3 घंटे तक बच्चा तड़पता रहा, लेकिन बच्चे को सही इलाज फौरन नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।
पिता राहुल कश्यप ने बताया- एक अस्पताल से दूसरे चक्कर काटते रहे, लेकिन रविवार और दिवाली की छुट्‌टी होने के चलते कोई डॉक्टर नहीं मिला। बच्चा तीन घंटे तक तड़पता रहा और फिर उसकी सांसे थम गई और एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

पिता ने बताया- सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने बर्रा थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी। बर्रा थाना प्रभारी राजेश शर्मा टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की बात कही। परिवार के लोगों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *