किसान दिवस के अवसर पर किसान यूनियन से सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ किया बैठक
1 min readबांदा

आज किसान दिवस के आयोजन में उपस्थित किसानों एवं किसान यूनियन से सम्बन्धित पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनते हुए विद्युत, सिंचाई, फसल बीमा एवं किसान सम्मान निधि आदि से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश गए। किसान दिवस में विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों में मर्का ग्राम में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किये जाने, तिन्दवारी में विद्युत के नीचे तारों को ठीक कराये जाने एवं ग्राम दुरेडीं में विद्युत सम्बन्धी समस्यो का निराकरण किये जाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
