ठेकेदार ने सांयकाल काटे तीन नीम के हरे पेंड रात के अंधेरे में चली गई लकडीयाँ, आलाधिकारी खामोश
1 min readस्थानीय माँ कामाख्या धाम पुलिस चौकी के नगर पंचायत कामाख्या धाम के सुनबा गाँव का हाल
सब जानते थे वन व पुलिस कर्मी लेकिन सब मिले हुए रहते हैं तो कौन लगाए रोक
अयोध्या।

जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र की नगर पंचायत कामाख्या धाम में हरे पेंडो का कटान चरम पर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कामाख्या धाम पुलिस चौकी से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर प्रतिबंधित तीन नीम के हरे पेड़ो को लल्लू चौबे ठेकेदार ने स्थानीय पुलिस व वन कर्मचारियों की मिली भगत से काट डाला है पता चला है कि दो पेंड गाँव के किसी जागन नाम के ब्यक्ति के हैं तो एक लालबहादुर सिंह का है पेंड मालिक व ठेकेदार बराबर के दोषी हैं और दोनों पर कार्यवाही बनती है साथ ही पुलिस व वन कर्मियों पर भी कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है क्योंकि यदि मिलीभगत न होती तरे पेंडो की हत्या ठेकेदार नहीं कर पाता। सूत्रों की माने तो यहाँ आकाश व अमित गुप्ता नामक दो सिपाही इसी चौकी पर लगभग दो वर्षों से तैनात हैं और यही कर्ता धर्ता हैं। फिलहाल इस संबंध आलाकमान को मुकदमा दर्ज करने की आवश्यकता है, लेकिन समाचार प्रेषण तक जानकारी मिली है कि वन विभाग जुर्माना लगाकर ठेकेदार व पेंड मालिकों को बचाने में लगा है। उधर फोन पर भी दोनों मे से कोई बात नहीं करना चाहता है।
्
