April 25, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बछौली गांव में खुलेगा गौशला, निशुल्क गुरुकुल और वृद्धा आश्रम :- पंडित पवनदेव महाराज

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या

जनपद में वृंदावन के अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित पवनदेव महाराज अपनी जन्म भूमि का उतरेंगे कर्ज। अपनी निजी भूमि बछौलि में खोलेंगे गुरुकुल, गौशाला और बुजुर्गो के लिए आश्रम। अयोध्या के मलेथू कनक में है उनका पारिवारिक आवास। इस समय पावन देव अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक है और अब वह अयोध्या में अपनी कमाई से गुरुकुल बनाएगें। इसको लेकर आज उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया है। पावनदेव महराज युवा कथा वाचको में इस समय काफी तेजी से आगे चल रहे है, बताया की अपने गुरु के दिखाए रास्ते पर चल कर अब मातृ भूमि का कर्ज उतारने का प्रयास शुरू किया है। बताया की 2025 तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग आश्रम खोलना बहुत कष्टकारी है लेकिन आजकल का माहौल ऐसा है कि संस्कार विहीन लोग अपने बुजुर्गो को घर से निकाल रहे है जो गलत है। प्रेस वार्ता में आचार्य रमाकांत शास्त्री भी मौजूद रहे।
अयोध्या की धरती पर एक तरफ जहां नामचीन साधु संत गेस्ट हाउस और होटल बनवाने में व्यास है वहा पर वृंदावन के युवा कथा वाचक जन कल्याण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *