February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रफ्तार का कहर, डंपर की टक्कर से दो कर्मचारियों की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद

रफ्तार का कहर, डंपर की टक्कर से दो कर्मचारियों की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
डंपर की टक्कर से बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व सफाई कर्मी की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम थाना कादरीगेट क्षेत्र के लिंजीगंज रोड स्थित सूरज गार्डन निवासी सतीश वर्मा का 26 वर्षीय पुत्र गौरव वर्मा कमालगंज आरपी डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था उसका साथी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर सेंट्रल जेल निवासी उमेश का 28 वर्षीय पुत्र संजीव भी आरपी डिग्री कॉलेज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था दोनों कर्मचारी बाइक से घर वापस आ रहे थे, तभी थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव रूनी के पास डंपर ने गौरव वर्मा की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौरव वर्मा और सफाई कर्मचारी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वैभव यादव ने गौरव वर्मा और संजीव को मृत घोषित कर दिया
अस्पताल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों का शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी है
सूचना मिलते ही मृतक दोनों कर्मचारियों के परिजन जिला अस्पताल लोहिया पहुंच गए, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कुन्दन गनेशपुर व रुनी चुरसाई के बीच का मामला

योगेश कुमार (ब्यूरो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *