February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री की जनसभा में मिल्कीपुर से टिकट के दावेदारों में अधिक भीड़ ले जाने की लगी रही होड़

1 min read
Spread the love

अमानीगंज/अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिल्कीपुर के विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में आज हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे मुख्यमंत्री को सुनने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल रहे जिनको लाने के लिए सरकारों की संख्या में बसे एवं छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी मिल्कीपुर में टिकट के दावेदारों में इस बात की होड़ लगी रही कि कौन ज्यादा लोगों को जनसभा हॉस्टल तक लेकर आता है मिल्कीपुर में भाजपा से टिकट चाहने वाले दावेदारों में सर्वाधिक भीड़ लाने का काम चंद्रभान पासवान चंद्रकेश रावत गोरखनाथ व काशीराम पासी के बीच रही जिनके सैकड़ो की संख्या में लंबे काफिले रोड पर जाम की स्थिति बनाए रहे एक और जहां विभिन्न प्रत्याशियों ने जनसभा में आने वाले लोगों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था कराई वहीं प्रत्याशियों की समर्थक पानी की बोतले बताते हुए नजर आए
मंच से बार-बार समर्थकों से की गई शांत रहने की अपील

अमानीगंज/अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिल्कीपुर में आयोजन सभा में मिल्कीपुर उपचुनाव में टिकट के दावेदारों के समर्थकों ने एक दूसरे से आगे देखने की खबर लगी रही विभिन्न प्रकार के कट आउट और हाथों में होल्डिंग लिए उनके समर्थक उसे ऊपर लहराने लगे जिसको लेकर मंच से जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बार-बार अपने होर्डिंग और कट आउट को नीचे रखने के लिए कहा इसके बाद समर्थको ने उसे नीचे रख लिया लेकिन वह बार-बार बीच में अपने समर्थकों का लहरा देते हुए देखे गए
मिल्कीपुर में विकास की सौगात देने के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापित किया धन्यवाद

अमानीगंज /अयोध्या

अयोध्या के मिल्कीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा में 1005 करोड रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद ड्यूटी हजारों की भीड़ में से उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया दूर दराज के गांव से आए लोगों से जब इस विषय में पूछा गया तो उनका कहना था कि मिल्कीपुर विकास के मामले में बहुत पीछे है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1005 करोड रुपए लागत की जिन परियोजनों का शिलान्यास और उद्घाटन किया है उसे मिल्कीपुर क्षेत्र की सूरत बदलने में सहायता मिलेगी वहीं ब्लॉक के रेवना गांव में 9 करोड रुपए लागत से मिनी स्टेडियम बनाए जाने से भी लोग प्रसन्न दिखाई पड़े आपको बताते चलें कि 1005 करोड रुपए के दिन 83 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर किया था उनमें से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन जंक्शन के शामिल हैं इसके साथ बीकापुर रुदौली हुआ सोहावल क्षेत्र की भी सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास यही से किया गया है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर बड़ा हमला
माफिया के सामने नाक रगड़ने वाला आज संतों को माफिया कहता है, – योगी


अमानीगंज /अयोध्या

रामनगरी अयोध्या के मिल्कीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर बडा हमला बोला. सपा मुखिया अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान को साधु – संतों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी माफिया है. इस दौरान उन्होंने अयोध्या के विकास की बात की , साथ ही साथ मुलायम सिंह सरकार में राम भक्तों पर गोली चलवाने की याद भी दिला दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर की जनसभा में अपने र्निधारित समय से एक घंटे बाद 11 बजकर 40 मिनट पर विद्या मंदिर महाविद्यालय में जनसभा स्थल पर पहुंचे और लगभग आधा घंटा बोले जहां भारतीय जनता पार्टी के उनके सहयोगी मंत्री संगठन के पदाधिकारी जिले के विधायकों महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद और विधायकों ने उनका स्वागत किया हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जनपद के लिए आज 1005 करोड़ की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में जिस अयोध्या को राम भक्तों के खून से नहला दिया गया था, वहां आज विकास की गंगा बह रही है. उन्होंने कहा अयोध्या का भव्य दीपोत्सव दो ही को खटकता है, एक पाकिस्तान और दूसरा समाजवादी पार्टी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव का एक-एक दीपक देश के कोने-कोने को प्रकाशवान करता है, इसीलिए समाजवादी पार्टी को परेशानी होती है, क्योंकि वह अंधेरे में रहने के आदी हैं और शायद अंधेरा इसलिए पसंद है कि अंधेरे में लूट-डकैती जैसे अमानवीय कार्य को यह अंजाम* देते हैं. योगी ने कहा जो अयोध्या बिजली और पानी को तरसती थी, उसे डबल इंजन की सरकार ने 30000 करोड़ की विकास की सौगात दी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश जो विकास के बैरियर के रूप में जाना जाता था, वह अब ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हो चुका है.

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान गरीबों का राशन लूटते थे. ज़मीन कब्ज़ा करते थे. जब इनपर कार्रवाई होगी तो सरगना तो परेशान होगा ही. उन्होंने कहा कि अयोध्या में ज़मीन का कोई घोटाला नहीं हुआ. सपा का सारा कच्चा चीट्ठा सामने आऐगा तो मुंह दिखाने लायक़ नहीं रहेगी. जितने अपराध में लिप्त माफिया हैं, सब इनके चाचाजान थे. माफिया के सामने नाक रागड़ने वाला आज संत को माफिया कहता है.ये लोग अराजकता फैलाते हैं, देशद्रेहियों को आश्रय देते हैं. मैं कह सकता हूं जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, ये ठीक नहीं हो सकते हैं. इनके लिए तो कानून के दायरे में लाकर शिकंजा कसना होगा. हमारी सरकार यही काम कर रही है.
अयोध्या के भदरसा अलीगढ़ व भदोही कन्नौज कांड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी बहन बेटियों के साथ दरिंदगी होती है वहां समाजवादी पार्टी के लोगों का नाम ही क्यों प्रकाश में आता है उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर के रेवना गांव में ग्रामीणों में खेल की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए 9 करोड रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का भी निर्माण कराया जाएगा
जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने मंच से ही उपस्थित जन समुदाय का दोनों हाथ उठाकर अभिवादन किया इसके पूर्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सतीश शर्मा मंत्री मयकेश्वर शरण सिंह अयोध्या जनपद के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी पूर्व सांसद लल्लू सिंह विधायक रामचंद्र यादव अमित सिंह चौहान हरिओम पांडे रघुनंदन चौरसिया भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमलेश मिश्रा आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री की जनसभा में मिल्कीपुर से टिकट के दावेदारों में अधिक भीड़ ले जाने की लगी रही होड़

अमानीगंज /अयोध्या

         मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिल्कीपुर के विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में आज हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे मुख्यमंत्री को सुनने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल रहे जिनको लाने के लिए सैकड़ों की संख्या में बसे एवं छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी मिल्कीपुर में टिकट के दावेदारों में इस बात की होड़ लगी रही कि कौन ज्यादा लोगों को जनसभा स्थल तक लेकर आता है मिल्कीपुर में भाजपा से टिकट चाहने वाले दावेदारों में सर्वाधिक भीड़ लाने का काम भाजपा के अनु सूचित  जाति मोर्चा के प्रदेश के कोषाध्यक्ष और रियल स्टेट  के बडे़ करोबारी 400 गाडी़  200 मोटर साइकिल में फसे चार मंत्री जिला प्रभारी अवनीश अवस्थी एम एल सी मांयकेश्वर शरण सिंह सतीश शर्मा  क्षेत्रीय जिलाध्यक्ष  कमलेश मिश्रा  चारों मंत्रियों का किया स्वागत चंद्रकेश रावत व अजीत ऊर्फ राहुल भैया जिला  पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  ने अपने साथियों  के साथ चंद्रभान पासवान भी पीछे नहीं रहे व पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ  ने भी अपना दमखम दिखाया वही काशीराम पासी के बीच रही जिनके सैकड़ो की संख्या में लंबे काफिले रोड पर जाम की स्थिति बनाए रहे एक और जहां विभिन्न प्रत्याशियों ने जनसभा में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराई वहीं प्रत्याशियों के समर्थक पानी की बोतले  बांटते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *