February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज बारिश के दौरान भैंस के ऊपर गिरा पेड़, हुई दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के थाना क्षेत्र इनायतनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया में सोमवार को दिन में आई तेज आंधी बारिश के कारण एक सागौन का पेड़ किसान की एक भैंस के ऊपर गिर गया।भारी भरकम पेड़ की चपेट में आने से मौके पर ही भैंस की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक रामबचन यादव ने बताया कि उनकी भैंस 60000 मूल्य की थी।दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक देवव्रत यदुवंशी,लेखपाल तरुण मिश्रा ने मौका मुआयना करते हुए क्षति का आकलन किया और गिरे पेड़ को मौके से हटवाया।मौके पर पहुंचे बारुन पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *