रामबरन महाविद्यालय जय सिंह के प्रबंधक सहित चार पर जालसाजी व फर्जीवाड़ा का छात्रों ने लगाया आरोप
1 min readडी फार्मा कराने के नाम पर विद्यालय प्रबंधन ने दर्जनों छात्रों को फर्जी मार्कशीट थमा कर वसूले पैसे।
रामबरन महाविद्यालय जय सिंह के प्रबंधक सहित चार पर जालसाजी व फर्जीवाड़ा का आरोप।
जालसाजी व फर्जीवाड़ा का शिकार हुए छात्रों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से की शिकायत।
अयोध्या।
सुल्तानपुर जनपद में स्थित श्री रामबरन महाविद्यालय जय सिंह पुर पर डीफार्मा कराने के नाम पर दर्जनों छात्रों से लाखों रुपए वसूल कर फर्जी मार्कशीट देने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रों ने विद्यालय प्रबंधक सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक को शिकायती पत्र देते हए
कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
बता दें कि श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर के डीफार्मा के छात्र स्वप्निल सोनी, प्रसंग सिंह सहित आशीष बिंद ने सुल्तानपुर जनपद में स्थित मोतिगरपुर थाना, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर सहित जिलाधिकारी सुल्तानपुर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह तथा उनके सहयोगी संजय सिंह, अमर सिंह व प्रज्वल मिश्रा द्वारा श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर में डीफार्मा का कोर्स कराए जाने की बात कही गई। जिस पर प्रबंधक द्वारा बताए गए शुल्क को छात्रों ने जमा करके दाखिला लिया गया। जिसके बाद सत्र पूरा होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा लाखों रुपए वसूल करने के बाद छात्रों को फर्जी मार्कशीट थमा दिया। जिसे लेकर छात्र इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उक्त मामले में अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही न होता देख थक हार कर आखिरकार छात्रों ने बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या को शिकायती पत्र देते हुए आप बीती बताया और विद्यालय प्रबधक सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी व फर्जीवाड़ा सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं छात्रों का यह भी आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक तथा उनके सहयोगियों द्वारा सुला समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर क्षेत्राधिकारी को अपना रिश्ते दार होने का हवाला देते हुए किसी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी उक्त लोगों द्वारा दी जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने छात्रों को 24 घंटे के भीतर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।

