February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने अपने साथियों के साथ अयोध्या महापौर को नगर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

अयोध्या
समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने अपने साथियों के साथ अयोध्या मेयर गिरीशपति त्रिपाठी जी से जनता की समस्याओं को लेकर मिली। उन्होंने कहा कि तमाम वार्ड समस्याओं से घिरे हैं विभिन्न वार्डों में नाली चोक है जिसकी वजह से जल भराव है जिसमें मच्छर पैदा हो रहे हैं और उनसे बीमारियां फैल रही है। तो कहीं जल निकासी के लिए नाली ही नहीं है, पानी ने अपना रास्ता बना लिया। और वहां पानी जमा हो रहा है। जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि कहा कि समस्या से अवगत कराया उन्होंने आश्वासन दिया है की सारी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से कार्य किया जाएगा और किसी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी नालियों में बड़ी गंदे पानी से मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जिससे बीमारियां फैल रही है उनमें दवा का छिड़काव होगा, उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अपनी निगरानी में देखूंगा। हमारे साथ महासचिव डा. निसात अख्तर, सौम्या पाण्डेय, रीता राही, रूमा, वंदना, स्वेता, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *