September 19, 2024

Awadh Speed News

Photo imeg

महाराष्ट्र एनसीपी के दर्जनों पदाधिकारी एनसीपी के राज्य महामंत्री इरशाद भाई जागीरदार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

1 min read
Spread the love

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज महाराष्ट्र एनसीपी के दर्जनों पदाधिकारी एनसीपी के राज्य महामंत्री इरशाद भाई जागीरदार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

एनसीपी अजीतगुट छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं राज्य महामंत्री इरशाद भाई जागीरदार, प्रदेश सचिव नरेन्द्र भाई चौहान, प्रदेश सचिव सामाजिक न्याय महेन्द्र दादा सिरसात, नगर अध्यक्ष कैलाश भाई चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष जयाताई सालोके, युवा अध्यक्ष तेजस रण सिंह, सामाजिक न्याय जिलाध्यक्ष राहुल पोल, जिलाध्यक्ष सामाजिक न्याय सुरेश अहीरे, राज्य सोशल मीडिया समीर खान, सामाजिक न्याय महिला अध्यक्ष वंदना ताई केदार, धुले से पार्षद उमेश महाले, आदिवासी जिलाध्यक्ष गणेश धुलेकर, युवा सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी अध्यक्ष अभिजीत देओरे, राष्ट्रसेवा दल जिलाध्यक्ष नीलेश चौधरी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *