September 16, 2024

पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
थाना खण्डासा जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा दुराचार करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.09.2024 को थाना खण्डासा की पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय करीब 21.00 बजे सतनापुर नहर से विनायकपुर मोड़ पर रोका गया। रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग किये जाने पर एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम शहबान पुत्र मो0 वारिस नि0 ग्राम रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या (उम्र करीब 24 वर्ष) बताया तथा फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मोनू पुत्र यार मोहम्मद नि0 रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या बताया।
और जानकारी करने पर ज्ञात हुआ दोनो अभियुक्तगण मु0अ0सं0 192/24 धारा 64,351(2) बी0एन0एस0, 3(2)V एस0सी0एस0टी0एक्ट व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के वांछित अभियुक्त है । मुकदमा उपरोक्त दिनांक 05.09.2024 थाना खण्डासा पर एक नाबालिग बालिका द्वारा दी गयी तहरीर के आधार दोनो अभियुक्तगणों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
इस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष थाना खण्डासा विवेक कुमार सिंह द्वारा थाना खण्डासा पर मु0अ0सं0 194/24 धारा 109(1)बी0एन0एस0 , 3/25 आयुध अधि0 अभियुक्त शहबान पुत्र मो0 वारिस नि0 ग्राम रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. शहबान पुत्र मो0 वारिस नि0 ग्राम रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या (उम्र करीब 24 वर्ष)
    बरामदगीः-
    1.बिना नम्बर की सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल काले रंग की
  2. एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस तथा 01 जिन्दा कारतूस
    पंजीकृत अभियोगः
  3. मु0अ0सं0 192/24 धारा 64,351(2) बी0एन0एस0, 3(2)V एस0सी0एस0टी0एक्ट व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  4. मु0अ0सं0 194/24 धारा 109(1)बी0एन0एस0 , 3/25 आयुध अधि0

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. विवेक कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  2. उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  3. उ0नि0 विक्रम सिंह थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  4. उ0नि0 सुधीर कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  5. का0 सौरभ यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  6. का0 शरद शर्मा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  7. का0 विक्रम तिवारी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  8. का0 सलमान थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  9. का0 दुर्गा थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  10. का0 पवन यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  11. हे0का0 प्रमोद पाण्डेय (स्वाट टीम अयोध्या)
  12. का0 अश्वनी राम (स्वाट टीम अयोध्या)
  13. अरुण यादव (स्वाट टीम अयोध्या)
  14. का0 आनन्द यादव(स्वाट टीम अयोध्या)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *