February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट,दो के विरुद्ध मामला दर्ज

1 min read
Spread the love

चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट,दो के विरुद्ध मामला दर्ज

कर्नलगंज, गोण्डा ।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गयी। मामले में पीड़ित द्वारा दो लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के कुतुबपुर गांव निवासी बुधराम पुत्र रामदीन का है। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कहा गया है कि 18 मार्च 2022 को समय करीब तीन बजे चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी ननके यादव पुत्र चेतन यादव अशोक यादव पुत्र राम केवल ने गाली गलौज करते हुये उसे लाठी व डंडा से मारा पीटा,उसे बचाने दौड़ी उसकी पत्नी को भी मारा जिससे दोनों को चोटें आई। उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *