February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

14 महीने पहले अगवा किए हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद,किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा मासूम,

1 min read
Spread the love

, 14 महीने पहले किया था अगवा, आरोपी के भी छलक पड़े आंसू।

Oplus_131072

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने करीब 14 महीने पहले अगवा किए हुए बच्चे को बरामद कर लिया जिसके बाद अनोखा नजारा देखने को मिला. मासूम किडनैपर से ही लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा जिसके बाद आरोपी के भी आंखों से आंसू छलक पड़े.

दरअसल जयपुर के पुलिस थाने से भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मासूम किडनैपिंग के आरोपी से लिपटकर जोर-जोर से रो रहा है, बच्चा उसे छोड़ने को तैयार नहीं है. बच्चे को रोते देख आरोपी के आंखों से भी आंसू बहने लगे.

यह देखकर पुलिस के जवान ने जबरदस्ती आरोपी से लिपटे बच्चे को छुड़ाकर उसकी मां को सौंप दिया लेकिन फिर भी बच्चा रोता रहा. बता दें कि आरोपी किडनैपर ने इस बच्चे को अगवा कर 14 महीने तक अपनी कैद में रखा था. रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी का नाम तनुज चाहर है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल है. उसे बीते दिनों जयपुर पुलिस ने अलीगढ़ से अरेस्ट किया था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तब उसने दाढ़ी- मूंछ बढ़ाकर और भगवा चोला पहन कर साधु का वेश धारण कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *