February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गौशाला का भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया उद्घाटन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या

विकास खंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत चिरौली में गोकुल गौशाला का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने फीता काटकर गौशाला का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है।गोकुल गौशाला खुलने से जहां एक ओर गोवंशों का संरक्षण होगा वहीं दूसरी ओर किसानों को अन्ना पशुओं से खेतों की रखवाली नहीं करनी पड़ेगी।प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए सरकार बड़ी प्रतिबद्धता के साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर रही है।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह,खंड विकास अधिकारी कमला प्रसाद श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव,मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी,जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र,बबलू पासी,मिल्कीपुर मंडल महामंत्री अमरनाथ बंसल,ग्राम प्रधान चिरौली बनवारी लाल,ग्राम प्रधान पलिया जगमोहन विजय सिंह राजू,लाल बहादुर पाठक,ग्राम प्रधान अघियारी सत्य प्रकाश सिंह,ग्राम प्रधान पाराखानी राम प्रताप सिंह बग्गा,प्रधान प्रतिनिधि बरियारपुर नकछेद प्रसाद,पूर्व प्रधान चिरौली उदयभान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *