February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेलवे स्टेशन परिसर के पास पुराने खंडहर में तब्दील डाक बंगले में सड़ा गला मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

युवती से हैवानियत, हत्या के बाद शव जलाया।

गोसाईगंज/अयोध्या

जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में मिला शव

केमिकल से लाश गलाने की कोशिश, हाथ और पैर ही बचे, मां बोली- मेरी बेटी लौटा दो अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पास पुराने खंडहर में तब्दील डाक बंगले में सड़ा गला शव बरामद हुआ। घटना के बाद सनसनी फैल गई। शव का आधे से अधिक हिस्सा पूरी तरह से गला हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि केमिकल से शव को गलाने का प्रयास किया गया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपल कलेक्ट और कई एविडेंस कलेक्ट किए हैं। आशंका है कि शव को केमिकल से जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव अंबेडकरनगर की एक लड़की का बताया जा रहा है। फोन कर कहा- बिटिया की लाश वहां पड़ी है गुरुवार दोपहर बाद अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी दशमढ़े निवासी कमला देवी ने गोसाईगंज थाना पहुंची। उसने बताया- मुझे एक फोन आया था, किसी ने बताया कि तुम्हारी लड़की की लाश गोसाईगंज स्टेशन के पास पड़ी है। महिला की बेटी घर से बीती 24 तारीख को निकली थी। जो घर नहीं पहुंची। खास बात क्या है कि परिजनों ने गुमशुदगी भी नहीं दर्ज कराई थी। खोजबीन के बाद खंडहर में मिली लाश पुलिस के घंटों खोजबीन के बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुराने डाक बंगले के खंडहर में एक सड़ी लाश बरामद हुई है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया- शव का हाथ और पैर ही बचा है। बाकी पेट से सीने तक का हिस्सा बिल्कुल खत्म था। उसमें कपड़ा भरा था। सिर का भी पता नही था। ऐसा लग रहा था जैसे उसे जलाया गया हो या फिर शव को गलाने के लिए किसी केमिकल का प्रयोग किया गया हो। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। शव को देखने के बाद प्रतीत हो रहा था कि घटना कही और की गई है। एसपी ने बताया- फोन करने वाले आदमी का पता लगाया जा रहा है, DNA रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि होगी कि शव महिला की पुत्री का है या किसी और का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *