February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

थाना प्रभारी सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय नावेद मुजफ्फर की अदालत से गैर जमानती वारंट

1 min read
Spread the love

पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

अयोध्या

जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज के आढ़त व्यापारी राजकुमार सोनकर से थाने में मारपीट कर कैद रखने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी जंग बहादुर सिंह सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय नावेद मुजफ्फर की अदालत से गैर जमानती वारंट का आदेश पारित हुआ है।
पीड़ित पक्ष से अधिवक्ता मनोज सिंह के मुताबिक वर्ष 2012 में फतेहगंज के आढ़त व्यापारी राजकुमार सोनकर से वसूली को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित व्यापारी शिकायत करने जब थाना इनायत नगर गया तो वहां पर उसे जबरदस्ती बंद कर मारा पीटा। जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
न्यायालय ने तत्कालीन एसओ जंग बहादुर सिंह, दरोगा अखिलेश कुमार सिपाही रजत कुमार सिंह, शौकत खान मुंशी अजय कृष्ण राय, सुरेंद्र शर्मा, होमगार्ड देशराज सिंह, दिलीप सिंह, इंद्रजीत सिंह व अजीत सिंह को एससी/ एसटी एक्ट सहित कई अपराधों में तलब कर लिया। न्यायालय के आदेश के विरुद्ध आरोपियों को उच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिल सकी।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट का आदेश पारित करते हुए सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तिथि नियत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *