March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिकारी कुत्तों ने गोवंश के बच्चे को नोचकर घायल किया

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के खिहारन गांव स्थित अंधीअंधा श्रवण आश्रम के पास एक गोवंश को शिकारी कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार भोर के समय कुत्तों की आवाज सुनकर नींद से जागे आश्रम के महंत स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने दौड़कर गोवंश को शिकारी कुत्तों के हमले से बचाया।महंत ने गोवंश को घायलावस्था में मंदिर पर लाकर उसका प्राथमिक उपचार किया।महंत की सूचना पर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल गोवंश का इलाज किया।उपचार के बाद गोवंश को देखरेख के लिए आश्रम पर ही छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि विगत माह एक मोर भी इन शिकारी कुत्तों के हमले का शिकार हुआ था।शिकारी कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया था जिसका इलाज महंत की देखरेख में फर्स्ट चिकित्सकों ने अंधीअंधा श्रवण आश्रम पर ही किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *