February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हत्या के मुकदमे में गवाही न देने की धमकी का युवक ने लगाया आरोप

1 min read
Spread the love

बीकापुर।
कोतवाली क्षेत्र रामदासपुर मझौली निवासी युवक द्वारा एक हत्या आरोपी पर द्वारा हत्या के केस में गवाही न देने और मुकदमे में सुलह करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के रामदासपुर मझौली बंधन पांडे का पुरवा निवासी शिवा पांडेय पुत्र प्रेम कुमार पांडेय द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनके पिता की मार्च 2010 में हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। मामले में उनके गांव के ही निवासी आरोपी इंद्रभान पांडेय उर्फ मोनू 26 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे उनके सहन दरवाजे पर पहुंचा और गालियां देने लगा। और कहने लगा कि मां बेटे उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही देने मत जाना। आरोपी उनके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी घटना कर सकते हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *