पुराने शिव मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
1 min read
अलीगढ़
जनपद में थाना टप्पल के ग्राम पंचायत जहानगढ़ में पुराने शिव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बहुत ही उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी श्री बृजपाल शर्मा के नेतृत्व में श्रीकृष्ण कथा का कार्यक्रम का हुआ आयोजन श्री हरदत्त ग्राम प्रधान व श्री सोनू शर्मा, श्री हरकेश शर्मा, कांति काका, श्री धर्मवीर शर्मा दिल्ली पुलिस, श्रीनिवास शर्मा सहायक अध्यापक राजू शर्मा और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा मंदिर पर कीर्तन-भजन भी किया गया साथ ही ग्रामीणों को फल व मिठाईयां बांटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया।
रिपोर्टर – दिपांश शर्मा

