February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर के नीचे मिला महिला का शव, पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या
हैदरगंज थाना क्षेत्र के जजवारा गांव में गांव निवासी कृष्णा देवी पत्नी राम यज्ञ 45 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर तालाब के किनारे रखे छप्पर में मिलने से गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। महिला की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *