मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद भी नहीं हुआ सड़क में सुधार
1 min readमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद भी नहीं हुआ सुधार
पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद भी आये और नहीं दिखा जनता का दर्द
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कर चुके दौरा नहीं हुआ गढ्ढा मुक्त सड़क
पांच साल पूर्व में रही सांसद संजय मेनिका गांधी के द्वारा गढ्ढा मुक्त सड़क नहीं हुआ
पीडब्ल्यूडी विभाग कहता है मेरे द्वारा सड़क बना कर दिया,यूपीडा वाले तोड़े उसका निर्माण यूपीडा वाले करवायेंगे
जनता किसके दरबार में जाये
कादीपुर/सुलतानपुर

सरकार के द्वारा गढ्ढा मुक्त सड़क पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश की जितनी संड़के गढ्ढा मुक्त कर दिया जाये।और यह सड़क जीरो टॉलरेंस नीति से बने जिसमें कोई भष्टाचार न हो सड़क उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए।अब अधिकारियों ने बात मान कर सड़क को तारकोल गिट्टी मिट्टी का विशेष ध्यान दिया है क्योंकि जितना पैसा ठेकेदार को मिला था उसी में कार्य को पूरा करना था।सभी के नीचे से लेकर ऊपर प्रतिशत निकाल कर सड़क तैयार करना शुरू कर दिया। हालात यह है कि, कादीपुर से(सरैया बाजार) दोस्तपुर किचड़ भरा गढ्ढा बन गया है। जनता जीवन सड़क को पार करने पर जीवन धन्य हो जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उड़न खटोला से कादीपुर आये हुए थे।इस लिए दिखाई नहीं दिया।और कादीपुर की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दर्शन पाकर धन्य हो गई।और सड़क गढ्ढा मुक्त नहीं हुआ।
पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने जनता का नहीं दर्द जनता करती रही इंतजार
पीडब्ल्यूडी विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को नहीं दिखा नेमपुर से बढ़ौली सड़क पूर्व में कई सड़कों का करौंदी कला में पहुंच कर लोकार्पण किया था उसके बाद चले गए कहा था कि नेमपुर से बढौली सड़क भी जल्द से जल्द बन जाएगा लेकिन लगभग 1 साल बीत गए अभी तक सड़क पर कोई काम शुरू नहीं हुआ और जनता 7 साल पहले जिस तरह से ठोकर खा रही थी आज भी उसी तरह से जनता ठोकर खा रही है। जनता की विश्वास के साथ विश्वास घात हो रहा है। क्योंकि जो जनता की सुख-दुख दर्द में भागीदार नहीं वह व्यक्ति किस काम का सत्ता और समरसता दोनों एक सिक्के की पहलू है आज है कल नहीं रहेगा लेकिन जनता आपके द्वारा किए गए कार्यों अच्छी तरह से जानेगी। यह उन लोगों के मुख पर तमाचा है जिन्होंने जनता की सुख-दुख को बांटने की बात कही थी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दोस्तपुर में जब आए हुए थे तो जनता ने कहा मुख्यमंत्री की अपनी सड़क तो देख लीजिए
कादीपुर की जनता सड़कों को लेकर आए दिन सड़क पर बड़े-बड़े हाथ से हो रहे हैं निर्दोष लोगों की जाने जा रही है कब कौन सा मौत का गद्दा आ जाए या कोई व्यक्ति नहीं जानता क्योंकि सड़के नहीं बनाई गई बल्कि मौत का गढ्ढे बनाया गया है और यह गड्ढा माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सड़क में बनी गढ्ढे मुंह चिढ़ा रहे हैं। इस बार सड़कों का निर्माण क्या माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में निर्माण हो पाएगा या नहीं यह प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।
पूर्व में 5 साल सुल्तानपुर की माता कहीं जाने वाली संजय मेनका गांधी के द्वारा नेमपुर से बडोली सड़क को अनदेखा कर दिया गया जिसको लेकर आए दिन समाचारों में खबर प्रकाशित होती रहती है जनता लगातार सड़क बनाई जाने की मांग कर रहा है और शासन प्रशासन सड़क को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं है क्योंकि शासन प्रशासन यह चाहता है कि यहां की जनता सड़क के गड्ढे में गिरे चोटिल हो उसे अस्पताल पहुंचाया जाए और अस्पताल में उसका इलाज किया जाए यदि वहां से नहीं ठीक होगा सरकारी अस्पताल में जाएगा और वहां से भी नहीं ठीक होगा तो लखनऊ जाएगा जिस पर खर्च होने वाला धन पीड़ितों के द्वारा किया जाएगा। सांसद महोदय के रहने के बाद भी नहीं बन सका नेमपुर से बढौली सड़क 5 साल प्रश्न बनकर रह गया सड़क
पीडब्ल्यूडी विभाग की अधिकारी कहते हैं हमारे द्वारा सड़क बना दिया गया था पीडब्ल्यूडी सड़क को यूपीडा विभाग ने तोड़ दिया है अब इस सड़क का निर्माण यूपीडा विभाग ही करवायेगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग चिट्ठी लिख रहा है और यूपीडा का विभाग सड़क का निर्माण नहीं कर रहा है जिम्मेदार खामोश है।
अजय त्रिपाठी
