गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले बख्शे न जाएं :- सीएम योगी
1 min readजनता दर्शन में 300 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए जाएं पीएम-सीएम आवास योजना से पक्के मकान
समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए जनता की समस्याओं का निस्तारण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले माफिया, दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम योगी ने उक्त निर्देश मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। निष्पक्ष जांच कर निस्तारण हेतु दिए निर्देश।।
