February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लाक प्रमुख मुख पद हेतु भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

1 min read
Spread the love


बल्दीराय/सुल्तानपुर
धनपतगंज वि०खँ० मुख्यालय पर , ब्लॉक प्रमुख चुनांव के लिये भाजपा व सपा प्रत्यासी ने दमखम के साथ नामांकन किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा ।
मंगलवार को धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन के लिये , प्रशासनिक अमला ,सतर्क व मुस्तैद दिखा । भाजपा प्रत्याशी पार्वती सरोज के नामांकन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, त्रिनेत्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे तो वही सपा प्रत्याशी श्रीमती ऊषा सिंह ने बीडीसी सदस्य ऋषिभद्र सिंह व चन्द्रभद्र सिंह सोनू व यशभद्र सिंह मोनू सहित कई समर्थको की मौजूदगी में पर्चा दाखिल करने आईं । पार्वती सरोज ने पूरे आत्मविश्वास से जीतने का दावा किया तो पूर्वब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने अपने साथ ज्यादा संख्या में बीडीसी सदस्य होने के साथ जीत का दावा किया। ।बताते चले कि एक मुकदमें में यशभद्र सिंह को सजा होने के पश्चात धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी रिक्त हो गयी है । शासन द्वारा चुनांव घोषित होने पर जहां भाजपा ने बीडीसी सदस्य पार्वती सरोज को प्रत्यासी घोषित कर दांव खेला है ।तो वहीं सपा ने पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह की माता श्री मती ऊषा सिंह पर दांव खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *