मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या
रविवार को कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेला एवं स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री ने अयोध्या में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 48 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनसे कैसी उम्मीद की जा सकती है।ये वही लोग हैं, जिन्होंने इसी अयोध्या में एक गरीब,अति पिछड़ी जाति की बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया था।आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। बेटी तो बेटी है, क्या बेटी को सुरक्षा के साथ कड़ी कार्रवाई न की जाए।यहां अयोध्या में भी हमने कार्रवाई की। इनके एक नेता कन्नौज में भी ऐसे ही पकड़े गए। लगता है कि इनकी पार्टी का चरित्र ही ऐसा हो गया है। ये लोग बेशर्मी के साथ दुष्कर्मियों का समर्थन कर रहे हैं। इनकी आदत नहीं छूटी है लेकिन आदत को सुधारने के लिए कानून का डंडा है। इसका इस्तेमाल होगा।सीएम योगी ने कहा ये लोग जब सत्ता में थे तब इनकी सरकार में हर एक नियुक्ति विवादित होती थी। बिना पैसे से नौकरी नहीं मिलती थी। नियुक्ति में भी भेदभाव होता था। हम कह रहे हैं कि हमने साढ़े 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।इसमें कोई सवाल नहीं उठा सकता है।अगर किसी ने नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया तो वादा करता हूं कि उसकी पूरी प्रॉपर्टी जब्त कर कार्रवाई करेंगे। बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी ने भी कुछ गलत किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी।सीएम योगी ने कहा ये लोग अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। ये लोग कोलकाता और अयोध्या में हुई घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां आई हैं और आज 30 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सीएम ने कई छात्रों को खुद नियुक्ति पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही,मंत्री बलदेव सिंह औलख, मंत्री सतीश शर्मा,कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह,बीकापुर विधायक अमित सिंह,जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा,मुकुल आनंद कोरी,चंद्रभानु पासवान,शांति देवी पासी,पूर्व प्रमुख विनय रावत,अजीत मौर्य,अर्जुन सिंह,अमरनाथ बंसल,लाल बहादुर पाठक,ग्राम प्रधान मुकेश पंडित,विकास श्रीवास्तव बंटी,लाल चन्द्र चौरसिया,अजीत जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

