February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में टैबलेट व स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले 

1 min read
Spread the love

मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के 375 छात्र-छात्राओं को बांटा गया स्मार्टफोन व टैबलेट

मिल्कीपुर/अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के चमनगंज सुरवारा स्थित मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।महाविद्यालय में अध्यनरत 375 छात्र-छात्राओं को जिसमें एमए फाइनल के 31 छात्र-छात्राओं को टैबलेट,बीए तृतीय वर्ष में 290 व बीएससी तृतीय वर्ष के 34 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।रविवार को कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ चयनित छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किया और उसी कड़ी में मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के लिए नोडल प्रभारी बनाए गए रामानुज तिवारी ने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है,लक्ष्य की प्राप्ति में स्मार्टफोन व टैबलेट एक बेहतर साधन साबित हो सकता है।इस अवसर पर डॉ संजीत यादव,राजन पांडेय,परितोष मिश्रा,संजय कुमार,मनोज कुमार गौड़,रूबी अंसारी,अर्चना पांडेय,प्रीति सिंह, मो सलमान,अनूप यादव,शहनाज खान,राम चन्द्र तिवारी,जगनारायण यादव,कुलदीप शुक्ला,तिलकराम पांडेय समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *