बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
1 min readमिल्कीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मिल्कीपुर/अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।क्षेत्र के सरकारी तथा निजी संस्थानों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस मौक़े पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। प्राथमिक विद्यालय रजऊपुर,खिहारन तथा अहद पब्लिक स्कूल में ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने ध्वजारोहण किया।पंचायत भवन मेहदौना में ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार ने ध्वजारोहण किया।पुलिस चौकी बारुन बाजार पर चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।मदरसा दारुल उलूम रजाए मुस्तफा पर मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने ध्वजारोहण किया।यहां रवीउल्लाह खान,शमशाद खान,कमर अहमद,हाफीज सलमानी,सऊद खान,निजामुद्दीन समेत बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा के बच्चों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कौमी तराना,राष्ट्रगान,भाषण समेत देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय सुरवारा चमनगंज में प्रबंधक सुशीला तिवारी ने ध्वजारोहण किया,यहां राम अनुज तिवारी के अगुवाई में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सरस्वती वंदना स्वागत गीत तथा देशभक्त की भावना से ओत प्रोत गानों पर छात्र-छात्राओं ने डांस कर सभी का मन मोह लिया छात्राओं ने दहेज प्रथा के ऊपर शानदार एकांकी का मंचन किया तथा छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े नाटक का मंचन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्म दंड में ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने किया पंचायत भवन करमडांडा पर ग्राम पंचायत अधिकारी सूरज सिंह ने ध्वजारोहण किया। कंपोजिट विद्यालय मजनाई में प्रधान प्रतिनिधि कैलाश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया तथा पंचायत भवन मजनाई पर ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कुमार ने ध्वजारोहण किया।उपनिबंधक कार्यालय मिल्कीपुर पर संजय कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। साधन सहकारी समिति मीठेगांव पर अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
