February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गौवंशो की सुरक्षा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी को सौंपा लिखित शिकायत पत्र

1 min read
Spread the love

विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर अन्ना गौवंश को गौशालाओं में सरक्षित करानें की मांग की

बांदा

जनपद का मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर विश्व हिन्दू परिषद बांदा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि जनपद-बांदा में फसल कटाई के पश्चात
ज्यादातर गौवंश को गौशालाओं से निकालकर अन्ना कर दिया गया था।
वर्ततान में जिले के हर क्षेत्र में फसल की बुआई हो चुकी है। जिससे अन्ना गौवंश खेतो में
खड़ी फसल ज्वार बाजरा, अरहर, मूंग उडद, आदि को नुकसान पहुंचा रहे है। रात्रि में गरीब
किसानों को मजबूरी वश बरसात के मौसम में रुकना पड़ रहा है। अन्ना गौवंश दिन में रोड
में अधिकतर बैठते है। जिससे बडें वाहनों के टक्कर से कुछ गौवंश भी मर जाते है। तथा
छोटे वाहनों के टक्कर से कुछ आदमी भी खत्म हो जाते है। इससे अन्ना गौवंश को गौशालाओं
संरक्षित कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जिससे किसानों कि खड़ी फसल व आने जानें

  • वाले राहगीरों को दुर्घटना व नुकसान से बचाया जा सके।
    जिले के समस्त ग्राम प्रधानों व सचिवों को
    निर्देशित करते हुए गांव में मुनादी कराकर गौवंश को गौशालाओं में संरक्षित करे ।
    इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन,अनिल बजरंगी ,जिला गौरक्षा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद बांदा।
    दीपू ,प्रियांशु ,राहुल शिवहरे, रोहन सिंह दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *