February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस के द्वारा चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या जनपद के थाना खण्डासा पुलिस ने
चोरी किये गये 02 मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर महोदय के मार्गदर्शन मे, थानाध्यक्ष थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 16.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मंझनपुर नहर पुलिया से 02 अभियुक्तों के पास से बिना नम्बर प्लेट लगी चोरी किये गये 02 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से मोटर साइकिल नं0 UP 42 BA 3302 स्पलेन्डर पल्स व UP 42 AU 2749 प्लेटिना बरामद हुई। उक्त दोनो चोरी हुई मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में थाना इनायतनगर व थाना रामजन्मभूमि मे अभियोग पूर्व से पंजीकृत हुए है। उपरोक्त चोरी की बरामदशुदा मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 180/2024 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. अमितेश पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी ईटगांव टांडा पार थाना इनायतनगर जनपद अय़ोध्या
  2. आकाश चौहान पुत्र दूधनाथ निवासी चांदपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
    पंजीकृत अभियोगः मु0अ0सं0 180/2024 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
    बरामदगी – कुल 02 अदद मोटरसाइकिल
  3. वाहन संख्या UP 42 BA 3302 स्पलेन्डर प्लस- ( मु0अ0स0 353/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना इनायतनगर, अयोध्या)
  4. वाहन संख्या UP 42 AU 2749 प्लेटिना- (मु0अ0स0 129/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना रामजन्मभूमि, अयोध्या)
    गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
  5. थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  6. उ0नि0 श्री सुधीर कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  7. उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  8. कां0 सौरभ यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  9. कां0 प्रमोद यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  10. का0 शरद कुमार थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  11. का0 राहुल कुमार सेंगर थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
  12. कां0 पवन यादव थाना खण्डासा जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *