पुलिस अधीक्षक बाॅंदा अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाईन बाॅंदा में ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधिकारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए–#
1 min readपुलिस अधीक्षक बाॅंदा अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाईन बाॅंदा में ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधिकारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए
बाॅंदा, 15 अगस्त 2024
आजादी की 78वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर आज पुलिस लाईन बाॅंदा में जिला पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भारत की आन बान एवं शान के प्रतीक तिरंगे का ध्वाजारोहण किया जिसे सशस्त्र पुलिस के जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। इस समय पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने तिरंगे के सम्मान में कहा –
तीन रंग का नहीं वस्त्र,
ये ध्वज देश की शान है।
यही है गंगा यही हिमालय,
यही हिन्द की जान है ।।
तीन रंगों में रंगा हुआ,
ये अपना हिन्दुस्तान है।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक बाॅंदा अंकुर अग्रवाल ने निरीक्षक गोपनीय मुन्ना लाल को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया। इसी क्रम में निरीक्षक ना० पु० सुरेश कुमार सैनी को पुलिस सेवा में किये गये सराहनीय योगदान के लिये पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह ( रजत ) प्रदान किया गया। इस अवसर पर माघ मेला में विशिष्ट योगदान के लिये निरीक्षक ना० पु० संजय कुमार शर्मा, उ० निरी० ना० पु० सालिक प्रसाद पाठक , उ० निरी० टी० पी० त्रिलोकी नाथ पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुलिस अधीक्षक बाॅंदा ने सम्मानित किया।
इसी क्रम में यूपी – 112 में नियुक्त कर्मियों व कालर को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें दिनेश सिंह, इकबाल, रवि कुमार, अनिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, रघुराज सिंह, गंगा प्रसाद, भरत कुमार, गजेन्द्र पाल सिंह इत्यादि प्रमुख रहे। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सी ओ गवेन्द्र गौतम, सी ओ सिटी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बाॅंदा वेद प्रकाश मिश्रा सहित सभी पुलिस अधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक बाॅंदा अंकुर अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सभी को जो दायित्व मिले हैं उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करना चाहिए, यही हमारी राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति होगी।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
