February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने 03 हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 min read
Spread the love

गोंडा

थाना धानेपुर पुलिस द्वारा 03 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-225/24, धारा 103(1),238 बीएनएस व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. शोभाराम मौर्य पुत्र चेतराम, 02. कौशल चौहान पुत्र दुखहरन, 03. पुष्पा देवी पत्नी कौशल चौहान को धानेपुर से गोण्डा जाने वाले रोड पर स्थित चन्द्रशेखर बालिका इण्टर कालेज माधवगंज मोड़ से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से मृतक की साईकिल बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.08.2024 को थाना धानेपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम विशम्भरपुर निवासी राधेश्याम पासवान पुत्र रामदर्शन ने थाना धानेपुर में सूचना दी कि उनका लड़का जितेंद्र पासवान उम्र करीब 24 वर्ष दिनांक 08.08.2024 को समय करीब दोपहर 3ः00 बजे नाग पंचमी त्यौहार हेतु घरेलू सामान लेने धानेपुर बाजार गया था, जो अभी तक घर वापस नही आया है। सूचना पर थाना धानेपुर पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी कि दिनांक 10.08.2024 को जितेंद्र पासवान का शव मृत अवस्था में नगर पंचायत धानेपुर के कल्याण नगर वार्ड नम्बर-05 स्थित सागौन के बाग से प्राप्त हुआ। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा फील्ड यूनिट/डाॅग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक के पिता राधेश्याम पासवान की तहरीर पर थाना धानेपुर में 04 नामजद व 01 अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष धानेपुर को अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे प्राप्त तकनीकी/मैनुअल साक्ष्य के आधार पर थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. शोभाराम मौर्य पुत्र चेतराम, 02. कौशल चौहान पुत्र दुखहरन, 03. पुष्पा देवी पत्नी कौशल चौहान को धानेपुर से गोण्डा जाने वाले रोड पर स्थित चन्द्रशेखर बालिका इण्टर कालेज माधवगंज मोड़ से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से मृतक की साईकिल बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शोभाराम मौर्या व कौशल चौहान दोस्त थे तथा शोभाराम मौर्या का कौशल चौहान की पत्नी पुष्पा देवी से सम्बन्ध था। जिसकी जानकारी मृतक जितेन्द्र पासवान को हो गयी थी और वह अक्सर शोभाराम मौर्य पर टिप्पणी किया करता था व कौशल चौहान के घर आने-जाने लगा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर शोभाराम मौर्या व पुष्पा द्वारा जितेन्द्र पासवान के उसके घर आने-जाने को लेकर कौशल चौहान को भड़काया गया तथा दिनांक 08.08.2024 को योजनाबद्ध तरीके से शोभाराम मौर्य, कौशल चौहान व पुष्पा देवी द्वारा कमलेश नाई के सागौन के बाग में जितेन्द्र पासवान को बुलाकर शराब पिलायी गयी और वही पर गला दबाकर जितेन्द्र पासवान की हत्या कर दी गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. शोभाराम मौर्य पुत्र चेतराम मौर्य नि0 चकिया मौजा ख्वाजाजोत थाना धानेपुर।
  2. कौशल चौहान पुत्र दुःख हरण निवासी ग्राम विशंभरपुर थाना धानेपुर।
  3. पुष्पा देवी पत्नी कौशल चौहान निवासी ग्राम विशंभरपुर थाना धानेपुर।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-225/24, धारा 103(1),238 बीएनएस व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

  1. मृतक की साईकिल।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

  1. थानाध्यक्ष धानेपुर सुनील कुमार सिंह।
  2. उ0नि0 राजेश कनौजिया।
  3. उ0नि0 नागेश्वर पटेल।
  4. हेड का0 आनन्द प्रकाश यादव।
  5. हेड का0 फहीमुद्दीन खान।
  6. हेड का0 अम्बरीश मिश्रा।
  7. हेड का0 धर्मेन्द्र यादव।
  8. म0का0 सुशीला देवी।
  9. म0का0 नितांशी शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *