February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शालिनी कनौजिया प्रधानाध्यापिका की पहल-कार्यरत विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सहेवा भाग 2,क्षेत्र-महुआ में – हर घर तिरंगा अभियान 3.0 के तहत अभिभावकों को छात्रों के माध्यम से तिरंगा झंडे का कराया वितरण–#

1 min read
Spread the love

शालिनी कनौजिया प्रधानाध्यापिका की पहल-कार्यरत विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सहेवा भाग 2,क्षेत्र-महुआ में – हर घर तिरंगा अभियान 3.0 के तहत अभिभावकों को छात्रों के माध्यम से तिरंगा झंडे का कराया वितरण

सहेवा/महुआ-12-अगस्तहर घर तिरंगा अभियान 3.0 के तहत शालिनी कनौजिया प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय सहेवा-2 ने छात्रों के सहयोग से वितरण किया अभिभावकों को “तिरंगा” झंडा-बच्चों को तिरंगा झंडा के बारे में दी गई चतुर्दिक जानकारी ।टीम भावना के साथ ज्योति यादव स.अ.,सुमन रायकवार स.अ.,विद्यावती शिक्षा मित्र ने तिरंगा वितरण कार्यक्रम मे किया सहयोग।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है l आज़ादी के गौरवशाली 77 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है l इसी कड़ी में गत वर्ष माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान” की शुरुआत की l इस अभियान का लक्ष्य राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन-जन के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित करना है l हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगो को अपने घरो में तिरंगा फहराने के लिए शालिनी कनौजिया ने अभिभावकों को वितरण किया तिरंगा l इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा अभियान 3.0 के तहत भारत सरकार का यह अभिनव प्रयास “पंच प्राण” पर आधारित है।शालिनी कनौजिया प्रधानाध्यापिका ने कहा कि “ तिरंगा हम भारतवासियों की पहचान है और गत वर्ष “हर घर तिरंगा अभियान” के माध्यम से घर-घर झंडा फहराने की जो मुहिम प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू की गयी थी वो इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा अभियान 3.0” के माध्यम से जारी है l साथ ही कहा कि आजादी के 77 वर्ष पूर्ण होने पर इस अमृत महोत्सव में भारत सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनमानस में देशभक्ति की भावना जगाना है और उन्हें आने वाली 13 से 15 अगस्त तक झंडा फहराने के लिए प्रेरित भी करना है ।
भारत सरकार की इस अनूठी पहल में एक महत्वपूर्ण भूमिका प्राथमिक विद्यालय सहेवा-2 निभा रहा है। कनौजिया ने सभी अभिभावकों से भारत सरकार की इस मुहिम से जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की है l

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *