सड़क दुर्घटना में युवती की मौत सूचना मिलते परिजनों में पसरा मातम,घर वालो का रो – रोकर बुराहाल
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या

थाना क्षेत्र इनायतनगर के मिल्कीपुर पेट्रोल टंकी से करीब 400 मीटर दूर खजुरहट मार्ग पर ट्रक से कुचल कर किशोरी की मौत हो गई, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोनी पुत्री कमलेश गोस्वामी निवासी डीली सरैया प्रभात का पुरवा थाना खंडासा सोमवार को अपने ननिहाल ग्रामसभा पलिया लोहानी के पिडोरा गांव जा रही थी। मिल्कीपुर पेट्रोल टंकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर खजुरहट मार्ग पर, जैसे ही सोनी पहुंची, हैरिंग्टनगंज की तरफ जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सोनी जैसे ही सड़क पर गिरी, ट्रक का चक्का से सर कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर अभिमन्यु शुक्ला दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर व्याप्त।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
