February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में निकली गई तिरंगा यात्रा, हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, गया शहीदों को किया नमन

1 min read
Spread the love

सतना ,मध्य प्रदेश
पूर्व सैनिक संगठन के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकली गई यह यात्रा यह सौर्य यात्रा बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के स्मारक हवाई पट्टी में प्रतिमा का माल्यार्पण करने के पश्चात संख ध्वनि एवम स्वस्तिवाचन के बाद मुख्यमार्ग सेमरिया चौक से कृष्णानगर रोड से अस्पताल चौक से होते हुए पन्नीलाल चौक एवम बिहारी चौक , जय स्तम्भ चौक से होकर धवारी चौराहा, सिविल लाइन चौराहा से कोठी रोड में शहीद राजेन्द्र सेन की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अमर जवान ज्योति सिविल लाइन में मंचीय कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योगेश ताम्रकार महापौर सतना ने भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया क्रम वाइस सभी संरक्षक एवम पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात् महापौर योगेश ने अपना उद्बोधन देते हुए कह देश की सेना एवम जवानों के पराक्रम के बारे में उद्बोधन किया । एवम जिले की समस्त बीर नारियों को साल श्री फल दे कर सम्मान किया व सतना नगर निगम सीमा क्षेत्र में भव्य सहीद स्मारक बनाने की घोषणा भी किया । अध्यक्षता के रविभान सिंह अकौना उपस्थित रहे एवम विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राकेश अग्रवाल, रमेश प्रताप सिंह जखी ( साहित्य कार) रहे । संगठन के संरक्षक सुरेश प्रताप सिंह जाखी, सतपाल सिंह, पी डी सिंह, पुरणेंद्र सिंह,बतनराज सिंह, संगठन के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव मनोज कुशवाहा , अशोक सिंह, लोकेंद्र सिंह,धीरेन्द्र सिंह, पवन सिंह, शैलेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, विनोद सिंह, हीरेन्द्र सिंह,संजय सिंह बड़खर, शिवम तिवारी,पुनीत पटेल, आशा सिंह एवम भारी संख्या में पूर्व सैनिकों उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *