February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बांदा
जनपद के थाना मरका पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित 10 हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद ।
अभियुक्त द्वारा दिनांक 25.07.2024 को खेत में मेंड़ बनाने के विवाद को लेकर फावड़े से मारकर व्यक्ति को कर दिया था गम्भीर रुप से घायल ।

  • पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री राजवीर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मरका पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित 10 हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया हैं । गौरतलब हो कि थाना मरका क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुम्हेणा के रहने वाले राजेन्द्र पुत्र देवीदयाल खेत में मेड़ बनाने के विवाद को लेकर ग्राम अरमार के रहने वाले ईश्वरचन्द्र को फावड़े से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया । इस सम्बन्ध में पीड़ित के पुत्र रामप्रकाश की तहरीर पर थाना मरका पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे तथा पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु दिनांक 09.08.2024 को 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 10.08.2024 को थाना मरका पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को थाना मरका क्षेत्र के ग्राम कुम्हेणा से गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *