February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यापीठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट करमडांडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा का किया अनावरण कर जनसभा को किया संबोधित

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र स्थित अयोध्या विद्यापीठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट करमडांडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर 3 बचकर 20 मिनट पर कॉलेज के पास ही बने हेलीपैड पर लैंड हुआ। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले ब्रह्मलीन जगद्गुरू रामानुजाचार्य, ब्रह्मलीन स्वामी माधवाचार्य जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य व ब्रह्मलीन जगदाचार्य स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज की प्रतिमा और कॉलेज में ही बने श्री राम मंदिर का अनावरण किया। संत महात्माओं की प्रतिमा के अनावरण के बाद 3:30 पर सूबे के मुख्यमंत्री संबोधित करने के लिए बने मंच पर पहुंचकर उपस्थित जनमानस का अभिवादन स्वीकार किया। 25 मिनट तक चल अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीताराम भगवान भारत माता की जय वंदे मातरम के साथ अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा मेरा यह सौभाग्य ही है कि मुझे इस कॉलेज में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मे भाग लेने का अवसर मिला व पूज्य गुरुदेवों की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जब संतों की साधना मूर्त रूप लेती है तो हमें ऐसे संस्थान दिखाई देते हैं। मुझे नहीं याद आता कि दस पन्द्रह वर्ष पहले भी इस तरह के कॉलेज ग्रामीण क्षेत्रों में होते थे ,गांव में फार्मेसी शिक्षा उपलब्ध होने का मतलब है कि छात्र-छात्राओं के लिए शत प्रतिशत रोजगार की गारंटी होता है इस प्रकार के कार्यक्रम संतो की कृपा से ही मूर्त रूप लेता है आगे उन्होंने संबोधित करते हुए कहा मेरे कई कार्यक्रम थे अभी 2 दिन पहले ही अयोध्या आया था लेकिन गुरुदेवों की प्रतिमा की स्थापना की बात सुनकर मैं तुरंत तय किया कि अयोध्या धाम पधारूंगा क्योंकि इन संतों का संपूर्ण जीवन ही लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है अतः ऐसे कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि जब मैं एक और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ पूज्य गुरुओं की प्रतिमा का अनावरण करूंगा। उन्होंने कहा भले ही भौतिक दृष्टि से जगत्गुरुओं का कार्यकाल अल्प रहा हो लेकिन इसी अल्प समय में अपनी साधना व चमत्कार से जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया। आज अशर्फी भवन के कल्याणकारी योजनाओं व अयोध्या पीठ के द्वारा जो कार्यक्रम कोरोना के दौरान जब पूरी दुनिया हतप्रभ थी दुनिया पस्त हो चुकी थी तब हमारे पूज्य धर्माचार्य धार्मिक स्थल सारे संस्थान लोक कल्याण के अभियान में जुड़े थे और लोक कल्याण के साथ जुड़कर के उसे महामारी को परास्त कर रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व कोरोना कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की मदद की।
अयोध्या पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज 500 वर्षों की साधना पूर्ण हो गई है 500 वर्षों से संतो द्वारा की गई साधना राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने उनकी साधना ने मूर्त रूप धारण कर लिया। आज अयोध्या दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है लोग हमसे पूछते थे की क्या भगवान राम ने जन्म लिया वहीं पर उनका मंदिर बनेगा मैं तब भी उनसे कहता था कि भगवान राम का मंदिर उनके जन्म स्थल पर ही बनेगा, जो लोग पूछते थे अयोध्या की सड़क चौड़ी होगी मैंने कहा था अयोध्या ही नहीं अयोध्या के आसपास क्षेत्र की सड़क भी चौड़ी होगी आज अयोध्या से प्रयागराज के बीच अयोध्या से गोंडा के बीच हो अयोध्या से रायबरेली के बीच हो अयोध्या से बस्ती का का मार्ग हो अयोध्या से काशी का मार्ग हो यह सभी मार्क फोरलेन कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं जो बच्चे हैं वह शीघ्र ही जुड़ जाएंगे आज अयोध्या में सिंगल रेलवे लाइन की जगह डबल लाइन बिछा दी गई है अयोध्या में एयरपोर्ट नहीं था आज अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।अयोध्या को हजारों वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिला है हजारों वर्ष पूर्व कभी भगवान राम पुष्पक विमान से भारत आए थे आज अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो गया है और कई विमान आते-जाते रहते हैं। आज से पांच-सात वर्ष पहले जो व्यक्ति अयोध्या आया होगा उसे इस नई अयोध्या को पहचानने में कुछ समय जरूर लग जाएगा यह जो नहीं पहचान मिली है नया सम्मान मिला है और आपको पता है सम्मान आसानी से नहीं मिलता संतों से मिलता है गुरुओं की कृपा से मिलता है और इस सम्मान को को बचाने में उतनी ही साधना और परिश्रम करना पड़ता है लेकिन अयोध्या वासियों का कर्तव्य कुछ ज्यादा ही बन जाता है। दुनिया अयोध्या की ओर आकर्षित हो उसके लिए हमें और प्रयास करना होगा, हमें लोक कल्याणकारी प्रयास करने होंगे ,लोक कल्याणकारी योजनाएं चलानी होगी, और लगातार प्रयास करने होंगे, सम विषम परिस्थित में कोई हमारे भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना कर सके। जिनके मन में राम के प्रति श्रद्धा नहीं केवल दिखावटीपन है, जो राम के ही अस्तित्व को नहीं मानते, जो कृष्ण के अस्तित्व को नहीं मानते, जिन लोगों के मन में भारतीयता के प्रति सम्मान नहीं की दुनिया के किसी कोने में हिंदुत्व प्रताड़ित हो रहा है तो उसके बारे में एक शब्द भी बोलें और उनकी आवाज़ उठाएं क्योंकि उनको लगता है कि अगर आवाज उठाएंगे तो हमारा वोट बैंक खिसक जाएगा दुनिया में होने वाले अत्याचार में भी जिनको वोट बैंक दिखाई दे वह भला आपके हितैषी कैसे हो सकते हैं ।।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *