राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु किया भेंट –# सौंपा ज्ञापन–#
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु भेंट की
विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बी एस ए बांदा को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सौंपा ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में प्रतिदिन बैठने का समय विद्यालय समय के उपरांत निर्धारित करने, बीएसए कार्यालय से जारी होने वाले विभिन्न आदेशों/विभागीय कार्रवाइयों संबंधी आदेशों की सूचना का ससमय संबंधित शिक्षकों तक पहुंचाने ,मिड डे मील कन्वर्जन कास्ट की धनराशि खातों में भेजने, मिडे मील के बर्तन क्रय करने हेतु धनराशि विद्यालयों के खातों में भेजने, चयन वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान की कार्रवाई पूर्ण करने,12460 भर्ती के नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र कराते हुए एक दो अभिलेखों (जिनका ऑनलाइन सत्यापन हो सकता हो) के सत्यापन के उपरांत अभ्यर्थियों का वेतन भुगतान आदेश जारी करने, विगत सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों की अवशेष धनराशि का भुगतान करने,समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालय समय प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक करने, बी आर सी कर्मचारियों के आवागमन हेतु पत्र व्यवहार रजिस्टर रखने एवं उसमें एंट्री कराने , बी आर सी स्तर पर अटैच अतिरिक्त अनुचरो को कार्य मुक्त करते हुए मूल विद्यालयों में भेजने एवं नियम विरुद्ध कनिष्ठ शिक्षकों को विद्यालय का चार्ज न देकर वरिष्ठ शिक्षक को ही विद्यालयो का चार्ज देने आदि मांगों का ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपते हुए बिंदुवार विस्तृत वार्ता की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता पूर्वक समस्त समस्याओं को सुना गया एवम शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय समय के बाद अपने कार्यालयों में बैठने हेतु आदेश जारी करने की बात कही । साथ ही बताया कि मिड डे मील कनवर्जन की धनराशि एक-दो दिनों में समस्त विद्यालयों के मिड डे मील खातों में पहुंच जाएगी। नव नियुक्त शिक्षकों के वेरिफिकेशन का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। विगत सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों की अवशेष धनराशि हेतु शासन को मांग पत्र भेजा गया है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित उपाध्यक्ष सुधींद्र बाबू दीक्षित बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह परिहार, तिन्दवारी ब्लॉक का अध्यक्ष संतोष सिंह कछवाह रहे।



पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
