February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम बाॅंदा ने रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम योद्धा को पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर किया कब्जा

1 min read
Spread the love

काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम बाॅंदा ने रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम योद्धा को पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर किया कब्जा

बाॅंदा, 9 अगस्त 2024
काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बाॅंदा तथा खेल विभाग बाॅंदा के सौजन्य से आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आज जोरदार मुकाबले इंडोर मैटिंग में खेले गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमियों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राहुल द्विवेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुये टास कराया जिसे स्टेडियम बाॅंदा के कप्तान ने जीता। इसके पश्चात् अतिरोमांचक मुकाबले में स्टेडियम बाॅंदा ने स्टेडियम योद्धा को पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी बाॅंदा कल्पना कमल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुये काकोरी ट्रेन ऐक्शन के राष्ट्रनायकों को स्मरण करते हुये उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर राहुल द्विवेदी, उपक्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल, जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के सचिव डा० इन्द्रवीर सिंह जादौन, जिला कबड्डी ऐसोसिएशन के सचिव कमल यादव का पगड़ी पहनाकर तथा माल्यार्पण कर विशेष रूप से सम्मान किया गया। अंत में विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को चमचमाती ट्राफी तथा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज बाॅंदा के व्यायाम शिक्षक सुरेश कुमार, खानकाह इंटर कालेज बाॅंदा के व्यायाम शिक्षक शाहिद वली, बाबा फरीद, प्रवीण कुमार पांडेय, वालीबॉल कोच अभिषेक कुमार, क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह, फुटबॉल कोच अमित मंडल, अलशिफा, जिया, पायल, वैभव प्रताप सिंह, मोहन बाबू, पवन बाबू इत्यादि ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। समापन समारोह का संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *