February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत सीएचसी पर परिजनों ने किया हंगामा

1 min read
Spread the love

हैदरगंज अयोध्या

हैदरगंज में रमवा सीएचसी पर गाँव वालों ने काटा बवाल, पुलिस की मदद से सीएचसी अधीक्षक डॉ महिपाल सिंह की बची जान !

रमवा सीएचसी पर लगभग शांय 4 बजे उस समय बवाल खड़ा हो गया जब 15 वर्षीय मृत बच्चे शशांक पाठक को विद्युत् स्पर्शाघात के बाद सीएचसी पर लाया गया जब अधीक्षक डॉ महिपाल सिंह बच्चे को चेक कर मृत घोषित किये तभी साथ आये गाँव वाले भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डॉ महिपाल को किसी तरह बचाया जा सका !

जनपद के सीएमओ डॉ संजय जैन ने फोन पर बताया बच्चा जब सीएचसी पर लाया गया तभी मृत था, फ़िलहाल मामला शांत हो गया है !
सीएमओ ने कहा अधीक्षक डॉ महिपाल सिंह से घटना के संबंध में स्पष्टीकरण माँगा जायेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *