February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक महासंघ के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने निकाली मोटर साइकिल रैली

1 min read
Spread the love



अयोध्या।

प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक महासंघ के बैनर तले अपनी 23 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा भवन से लेकर कचहरी तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या के जिला अध्यक्ष राकेश पांडे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षा भवन से निकाल कर तहसील चौराहा होते हुए कचहरी गेट तक प्रदर्शन किया। शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करो , निशुल्क चिकित्सा का लाभ दो , तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करो, एनपीएस के रखरखाव पारदर्शिता पूर्ण होना , वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना, सहित अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। कचहरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की सभी 23 मांगों को सरकार को तत्काल पूरा करना होगा नहीं तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। श्री पांडे ने कहा की पुरानी पेंशन हम शिक्षकों का बुढ़ापे का सहारा है सरकार ने इसे छीन कर हम लोगों को अनाथ कर दिया है । शिक्षक 62 वर्ष तक नौकरी करने के बावजूद भी पेंशन नहीं पा रहे हैं जबकि विधायक और सांसदों को एक दिन भी कार्य करने पर पेंशन मिल जाती है । माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने निशुल्क चिकित्सा के लाभ का मुद्दा उठाया और कहा कि जब राजकीय के शिक्षक और कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा का लाभ दे दिया गया तो हमको भी निशुल्क चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी तथा जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि शिक्षक महासंघ के बैनर तले माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षकों की जितनी मांगे हैं हम साथ मिलकर लड़ेंगे। शिक्षक महासंघ सरकार तथा शासन के किसी भी दबाव में आने वाला नहीं है अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट में शिक्षकों को आस्वस्थ किया कि शिक्षकों की सभी 23 मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाएगी। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी महा नगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, हरिनारायण ओझा, रामानुज तिवारी मोहम्मद ग्यास अनिल सिंह डॉक्टर सिकंदर सिंह अजय सिंह अमरेंद्र सिंह पंकज पांडे रविंद्र गौतम कृपा शंकर वर्मा मोहम्मद शाहिद राजेश साहू शैलेंद्र वर्मा मृत्युंजय गौड़ राजेंद्र प्रहरी दलसिंगार वर्मा धीरज शुक्ला प्रेम जी आनंद, भूपेंद्र त्रिपाठी, विनीत मिश्रा, अनिल पांडे ,मनोज दुबे ,संत सिंह ,सच्चिदानंद शुक्ला, सुनील दुबे, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *