October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कृषक गोष्ठी का भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया शुभारंभ

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया शुभारंभ

कृषि स्टाल का किया निरीक्षण,किसानों को उन्नत बीज और कृषि यंत्रों का किया वितरण।

गोपेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन पूजन,साथ ही सौंदर्यीकरण का किया शुभारंभ।

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र के पास आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इसके साथ ही वहां किसानों द्वारा लगाए गए स्टाल का उन्होंने निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों को उन्नत बीज और कृषि यंत्र का वितरण किया गया। वहीं किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले नाग पंचमी की बधाई दी और कहा सरकार हर समय किसानों के साथ है। किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई है ताकि किसानों को खेती करने में सहूलियत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने विभाग को भी निर्देशित किया कि किसानों समय समय पर नई नई तकनीक की जानकारी दी जाए, साथ ही इनकी जो भी समस्याएं हैं उसे तत्काल निस्तारित की जाएं।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह दूबेपुर विकास खंड के कंचना गांव पहुंचे। जहां उन्होंने गोपेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया। साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और मंदिर के महंत का कुशल क्षेम जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *