विद्यालय में गैर हाजिर पाए जाने पर शिक्षकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी
1 min readअयोध्या

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास खंड अमानीगंज में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक नन्द कुमार मिश्र पुत्र स्व. शुभकरण मिश्र निवासी ग्राम रजउ मिश्र को विद्यालय में गैर हाजिर पाए जाने पर उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है, विदित हो कि इलाहाबाद हाइकोर्ट के अधिवक्ता पवन पाण्डे ने संबंधित शिक्षक के लगातार गैर हाजिर रहने की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी, इसीक्रम में आज बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोप को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, बताते चलें कि सम्बंधित शिक्षक नन्द कुमार मिश्र जिले के चर्चित शिक्षा माफिया अवधेश कुमार शुक्ला के सगे साले हैं और अधिवक्ता पवन पाण्डे की शिकायत पर कराई गई जांच में कई मुकदमे में स्टाम्प चोरी के अभियुक्त है, जिसका विचारण जनपद अयोध्या के माननीय न्यायालय में लंबित है।
